Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों और मैदानों में बदलेगा मौसम, जानें मौसम का ताजा अपडेट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप और बादलों का दौर जारी है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूप खिलने से पारा चढ़ने लगा है, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी होने के आसार हैं। निचले इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर हल्के बादल मंडराने की आशंका है। हालांकि, पारे में वृद्धि हो सकती है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version