Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, इन इलाकों में अलर्ट जारी, देखें वैदर रिपोर्ट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले एक दो दिन उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी संभव है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। अन्य मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहने के साथ चटख धूप खिलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version