Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, जाने आज मौसम का हाल

जनवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज सोमवार को उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह सर्द हवाएं चलने के साथ ही पाला गिरने से ठंड में इजाफा हो गया है। हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। हल्की बारिश के भी आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version