Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ो में बदलेगा मौसम, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम

दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और फिलहाल मौसम में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं होगा। मौसम में हो रहें बदलाव के साथ तापमान में भी लगातार बदलाव हो रहा है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की धूप के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version