नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी तो वही पहाड़ों में शीत लहर ठिठुरन वाली ठंड लाएगी। पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी होने के आसार हैं। 4 और 5 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। आज मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छा सकता है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में शीत लहर चलने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ।