Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज से प्रदेश में बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

जनवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति बने रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। आज गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बादल विकसित हो सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में चोटियों पर हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version