नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
खबरीबॉक्स
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन रात का पारा तेजी से गिर रहा है। जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। खासकर पहाड़ों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान भी सामान्य से आसपास रहने का अनुमान है। पहाड़ों में रात को पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।