Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: करवट बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हालांकि, अब प्रदेश के मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 मई को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 3 मई से प्रदेश में हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है, जबकि 4 और 5 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 4 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 5 मई को चारधाम से जुड़े जिलों- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी ओलावृष्टि और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते इन जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।


अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। सुबह-शाम व दोपहर में मौसम सुहाना हो सकता है।

Exit mobile version