Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम बदलेगा करवट, पश्चिमी हिमालय के करीब पंहुच रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें वैदर रिपोर्ट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप खिल रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

फरवरी में दूसरी बार मौसम बदलने जा रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने जा रहा है। 18 फरवरी को यह गति पकड़ेगा, जबकि 19 फरवरी को चक्रवाती परिसंचरण के शीर्ष पर रहने की संभावना है। इसकी वजह से उत्तराखंड में वर्षा व हिमपात देखने को मिलेगा। ठंड में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिल सकती है। आज 17 फरवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 18-19 फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version