Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: होली पर बदलेगा मौसम, इन जिलों में तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम खराब होने की संभावना जताई है। केंद्र की ओर से इन तीन दिनों तक हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में होली पर कई जिलों में बारिश का आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version