Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम बदलेगा करवट, बारिश व बर्फबारी के आसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से होगा बदलाव

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इससे पर्वतीय इलाकों में ठंडक बनी रहेगी। तेज हवाओं के साथ हो रही बर्फबारी से पहाड़ों में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव से कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 मार्च तक पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क और गर्म बना रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version