Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम बदलेगा करवट, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश व बादल छाए रहने के आसार

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में आज से कहीं-कहीं बादल छाये रहने और हल्की वर्षा की संभावना है, जिससे तेजी से चढ़ रहे पारे पर विराम लगेगा। शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। आज बुधवार से अगले एक सप्ताह तक दून समेत प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में बादल छाये रहने और कहीं-कही मध्यम से हल्की वर्षा हो सकती है। जिसमे बुधवार से 13 अप्रैल तक लगभग सभी जनपदों में कहीं-कही हलकी वर्षा होने और घने बादल छाये रहने से पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा। 14 अप्रैल से एक बार फिर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version