Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज भी बदलेगा मौसम, हवाओं, ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी का अलर्ट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप खिल रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम में बदलाव दिख रहा है। मौसम आज (बुधवार को) भी बदला रहेगा। जबकि, प्रदेश के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। आज 21 फरवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version