Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट

सितंबर का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के साथ मौसम भी बदलने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को कुमाऊं में तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। बुधवार और गुरुवार को कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार से राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है, ऐसे में उत्तराखंड से भी एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर मानसून विदा हो सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। धूप के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं‌।

Exit mobile version