Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम बदलेगा करवट, अल्मोड़ा समेत इन जिलों में तेज हवाएं व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों में दिनभर बादल मंडरा रहे हैं और हल्की बौछारों का दौर भी जारी है। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर तेज धूप खिल रही है, जिससे उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दून व आसपास में भी आंशिक बादल छाने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version