Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: दोबारा बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में अलर्ट जारी, रहें सावधान

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में विशेषकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली आदि में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राहत की बात है कि प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।‌ मौसम विज्ञान विभाग ने आज 16 मई से दोबारा मौसम खराब होने की संभावना जताई है। जिसके चलते हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version