Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक शुष्क रहेगा मौसम, साथ में मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम शुष्क होने की संभावना है। आज मंगलवार को मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं घने कोहरे और धुंध को लेकर चेतावनी जारी की है। पारा सामान्य के आसपास बना रह सकता है, लेकिन सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा सकती हैं। पहाड़ों में ठंड और मैदानों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version