Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ों में पाले को लेकर अलर्ट जारी

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप खिल रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क हो गया है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। बर्फीली हवाएं चलने से ठंड बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 25 व 26 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप रहने के आसार हैं।

Exit mobile version