Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में आज शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ों में बादल छाए रहने के आसार

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लगेगा।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सुबह-शाम ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। आज शुक्रवार को सुबह से ही प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे सकते हैं। जबकि, मैदानी जिलों में मुख्यत: आसमान साफ रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिली रहेगी। पिछले‌ कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं बीते कल मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज गर्मी रही।

Exit mobile version