Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में आज शुष्क बना रहेगा मौसम, जाने अल्मोड़ा का हाल

नवंबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता है। कल गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। तापमान सामान्य व उससे कुछ अधिक बना रह सकता है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। ठंड हवाएँ चलने के आसार हैं। वही सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version