Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ हुआ कमजोर, मौसम में बदलाव, जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि से आखिरकार राहत मिल गई है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है, जिससे मौसम में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है‌। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। आज देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा में मौसम साफ और सुहाना रहेगा।इन जिलों में धूप खिलने के साथ ही आसमान नीला नजर आएगा। हालांकि शाम को हल्के बादल छा सकते हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश हो सकती है. ऊंची चोटियों पर 3800 मीटर से ऊपर हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version