Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिल रही है। जिससे तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं छिछले से मध्यम कोहरा भी छा सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। सुबह शाम ठंड में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version