Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के साथ लुढ़का पहाड़ का तापमान, बढ़ने लगी ठंड

दिसंबर का महीना है। सुबह शाम मौसम में बदलाव जारी है। साथ ही ठिठुरन भी बढ़ गई है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में अब मौसम बदलने लगा है। पहाड़ों पर ठंड बढ़ने लगी है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा से लेकर नैनीताल तक के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन ठंड से खास राहत की संभावना नहीं है। दिसंबर पहले सप्ताह में कोई ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है।

अल्मोड़ा में आज कैसा रहेगा मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही ठिठुरन बढ़ेगी।

Exit mobile version