Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बढ़ती गर्मी के साथ सूरज की तपिश करेगी परेशान, जानें वैदर रिपोर्ट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, अभी सुबह-शाम तापमान सामान्य से कम होने के कारण हल्की ठंड बरकरार है। अगले कुछ दिन मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे पारे में भी इजाफा होने की आंशका है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version