Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मानसून का ‘येलो अलर्ट’, इन जिलों में होगी भारी बारिश, यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए 2 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिनों तक कई पहाड़ी जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। आज 30 जून को पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 1 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में भी तेज बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर सहित कई जिलों में बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 और 3 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा भी बना रहेगा। विभाग ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version