Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, मॉनसून को लेकर भी आई अपडेट

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में 23 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज गुरूवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर खुशखबरी दी है। आईएमडी का कहना है कि उत्तराखंड में इसी सप्ताह मॉनसून दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मॉनसून सामान्यत: 20 जून तक पहुंचता है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version