Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी, जाने वैदर अपडेट

फरवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग की ओर से आज मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। आज रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत व ऊधमसिंहनगर में ओलावृष्टि व बारिश की संभावना है। पांच फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। शनिवार को दून में मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। इसके अलावा मैदानी जिलों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाले का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version