Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में सर्दी का सितम बढ़ गया है। सुबह और शाम तापमान गिरने के साथ सर्द हवा चलने से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ सकता है। उधम सिंह नगर जनपद के कुछ स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति बने रहने के भी आसार हैं। जहां दिन भर ठंड का असर हो सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version