Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रशासन भी सतर्क

अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने देहरादून के साथ ही बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ के साथ ही उधमसिंहनगर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले एक हफ्ते तक राज्य में तेज बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के बारिश पर अलर्ट के बाद प्रशासन सभी सतर्क हो गया है। लोगों से नदियों के पास नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में कुछ दिनों से बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर चल रहा है। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version