Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश का येलो व आरेंज अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की सलाह

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज वर्षा का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को देहरादून और बागेश्वर के लिए आरेंज और अन्य जिलों के लिए वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। छह अन्य पर्वतीय जिलों में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। आज प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने व अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर की चेतावनी दी गई है। टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version