Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट:‌ भीषण गर्मी से नहीं कोई राहत, हीट वेव का अलर्ट, जानें अल्मोड़ा का हाल

उत्तराखंड मे अब धूप और गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। वहीं मई में प्री-मानसून की बारिश समय-समय पर खूब बरसती रही, लेकिन जून का पहला हफ्ता सूखा बीत रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में जून महीने की शुरुआत में ही पहाड़ से लेकर मैदान तक तपिश बढ़ने लगी है। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप के आसार हैं । बीते मंगलवार को सुबह से ऊमस भरी धूप रही।

Exit mobile version