Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के लिए जल्द लॉन्च होगी वेबसाइट, इतने जुलाई से लागू होगा नया पाठ्यक्रम, जानें

उत्तराखंड: उत्तराखंड में मदरसों समेत सभी अल्पसंख्यक समुदायों के शिक्षण संस्थानों की मान्यता प्रक्रिया को अब पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बनाने की तैयारी है।

तैयार होगी वेबसाइट

इसके लिए उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण इसके लिए जल्द ही एक आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके माध्यम से सभी संस्थान मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जब तक वेबसाइट शुरू नहीं होती, तब तक संस्थानों को अपने आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रपत्र तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

​1 जुलाई 2026 से लागू होगा नया पाठ्यक्रम

प्राधिकरण द्वारा निर्धारित किया गया नया पाठ्यक्रम राज्य के सभी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में 1 जुलाई 2026 से अनिवार्य रूप से लागू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version