Site icon Khabribox

उत्तराखंड:  पोती से छेड़छाड का किया विरोध तो माता पिता ने अपने तीन लड़कों के साथ मिलकर की महिला की पिटाई

यहां महिला ने जब नाबालिग पोती से छेड़छाड के विरोध में युवक के माता पिता से बात की तो युवक समेत तीन लड़कों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी । शोर मचाने के बाद लोग एकत्रित हुए और महिला का बचाव कर  महिला को छुड़ा लिया।

जानें पूरा मामला

उधम सिंह नगर, ग्राम फौजी कॉलोनी निवासी महिला ने कोतवाली में पुलिस को 5 लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने की तहरीर दी है। इस दौरान महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस नेजांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। मंगलवार को ग्राम फौजी कॉलोनी निवासी एक महिला मंगलवार को कोतवाली पहुंची जहां महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 मई को उसकी नाबालिग पोती कूड़ा डालने के लिए जा रही थी कि गांव के एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। वहीं मौके पर लोगों को आता देख युवक फरार हो गया।

महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

महिला ने बताया कि जब वह इसकी शिकायत करने के लिए युवक के घर गई तो उसके माता-पिता ने अपने तीन लड़कों के साथ मिलकर मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी जहां शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए जहां लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को छुड़वा दिया। इस दौरान महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version