Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से दोबारा कब होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, यहां जानें एक क्लिक में

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की सीबीआई की जांच जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा कब होगी, इसकी असमंजसता बनी हुई है। दोबारा परीक्षा की तिथि जारी करने को लेकर आयोग की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद ही स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि घोषित होगी। दरअसल यूकेएसएसएसी की ओर से 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा शुरू होने के बाद सोशल मीडिया में इसके कुछ प्रश्नों के स्क्रीनशाट वायरल हो गए। इस मामले में युवाओं में आक्रोश बढ़ गया था। जिसके बाद आयोग ने 11 अक्टूबर को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को रद्द कर तीन माह के भीतर यह परीक्षा दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया और प्रदेश सरकार ने कथित पेपर लीक प्रकरण की जांच सीबीआइ से कराए जाने की संस्तुति की, लेकिन आयोग की ओर से अभी दोबारा परीक्षा कराए जाने के संबंध में कोई तिथि जारी नहीं की गई है।

Exit mobile version