Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मार्च 2024 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए चलाया जाएं व्यापक रूप से जागरूकता अभियान- सीएम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक ली।

उत्तराखंड के लिए लगातार चलाएं जागरूकता अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अभिनव कुमार को ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने को कहा। साथ ही कहा कि इस अभियान को मिशन मोड पर लेने के साथ ही शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग और नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे संगठनों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि मार्च 2024 तक यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। शिक्षण संस्थानों में नशे के दुःष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ उनके अभिभावकों को भी इस अभियान से जोड़ने की बात कहीं।

Exit mobile version