Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेशभर में अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर दिख जन आक्रोश, सड़को पर उतर रहा जनसैलाब

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग तेज हो गई है।

जारी रहेगा आंदोलन

प्रदेशभर में अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर जन आक्रोश दिख रहा है। हर कूचे, हर गली, हर गांव और हर शहर में लोग हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर सहित कई जिलों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्र संगठनों, महिला समूहों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिस पर रैलियां निकाली जा रही है। प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग है कि अंकिता मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले और किसी भी प्रभावशाली या वीआईपी व्यक्ति को बचने न दिया जाए। लोगों का कहना है कि जब तक अंकिता को पूरा इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

Exit mobile version