Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भाजपा सरकार बनते ही लाया जाएगा
‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’- सीएम धामी

आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर  एक बड़ा ऐलान किया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर शपथ ग्रहण करते ही ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी ।

सभी नागरिकों के लिए बनेगा समान कानून

इन दिनों हिजाब विवाद सुर्ख़ियों में हैं। इस बीच सीएम धामी  का यह बयान राजनीतिक दृष्टि से काफी मायने रखता है।  उन्होंने अपने बयान में कहा कि सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद एक कमेटी गठित कर ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। जिससे सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों। यूनिफार्म सिविल कोड से सामाजिक सद्भाव बढ़ाने की बात पर जोर देते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह लैंगिक न्याय को भी बढ़ावा देगा।

Exit mobile version