Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आइटीबीपी के सिपाही पर महिला सहकर्मी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में तैनात महिला बॉक्सर सिपाही से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने पहले अकादमी के अफसरों को सूचना दी थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक आइटीबीपी मसूरी में तैनात एक महिला सिपाही ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मसूरी में नौ दिसंबर को सहकर्मी सिपाही ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इस पर पुलिस ने आरोपित मोहन सिंह दानू (29) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित आइटीबीपी की काम्‍बैट विंग में तैनात है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Exit mobile version