Site icon Khabribox

उत्तराखंड: साइबर ठगों का शिकार हुई महिला, बैंक खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां साइबर ठगों ने एक महिला को अपना शिकार बना दिया।

मुकदमा दर्ज-

जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक हेमलता निवासी हेतमपुरी ने साइबर सेल को शिकायत दी। जिसमें महिला ने कहा कि वह सिडकुल की एक कंपनी में कर्मचारी हैं। उनका रोशनाबाद के एक बैंक में खाता है। इस खाते में कंपनी से वेतन आता है। महिला का आरोप है कि इस खाते से उन्होंने न तो एटीएम से और न ही बैंक में जाकर रुपया निकाला। उसके बावजूद उनके अकाउंट से ठगो ने पैसे उड़ा लिए । महिला की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version