Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पीठ में था 14 माह का मासूम बच्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चमोली में एक दुखद‌ घटना घटी है।

महिला ने की आत्महत्या-

यहां नंदानगर विकासखंड के सरपाणी गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी और विवाहिता की पीठ पर मृत मासूम बच्चा भी था। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी होगी। महिला की पीठ पर मृत मासूम बच्चा भी था। मृतका की पहचान अनीशा पत्नी सुखबीर लाल 20 वर्ष के रूप में हुई है। ऐसी आशंका है कि महिला ने पहले अपने बच्चे को मारा होगा और फिर फांसी लगा ली होगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version