Site icon Khabribox

उत्तराखंड: समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व संस्थाओं को किया गया सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मसूरी में राधाकृष्ण मंदिर सभागार में गूंज संस्था के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किया गया सम्मानित

जिसमें समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल शनिवार को यहां मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक जोत सिंह ने मसूरी की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी का सम्मान समाज का अभिमान के तहत गुलदस्ता, शाल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आयी कीर्तन मंडलियों, फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली तीन छात्राओं, समाज सेवा के लिए योगिता गोयल, शुभंमंगलम संस्था सहित अनेक संस्थाओं को सामूहिक रूप से मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

Exit mobile version