March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: महिला पर धर्मांतरण का बनाया जा रहा दबाव, ऐसा ना करने पर जान से मारने की मिली धमकी

देहरादून से हिंदू लड़की से विवाह कर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर मारपीट और हिंदू से मुस्लिम नहीं बनने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता पूजा शर्मा निवासी टीएचडीसी कॉलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 जनवरी 2015 को जावेद नाम के युवक हुई थी। शादी के वक्त पूजा ने अपना धर्म बदलने से इनकार कर दिया था। तब जावेद ने हिंदू धर्म अपनाने का दावा करते हुए हिंदू रीति रिवाज से पूजा के साथ शादी की। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले महिला पर मुस्लिम बनने का दबाव बनाने लगे। उसे अपने परिवार वालों से मिलने की इजाज़त भी नहीं दी गई। एक दिन उसका भाई ससुराल में आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। जैसे तैसे ससुराल वालों के कब्जे से उसने अपने भाई को छुड़ाया।

जान से मारने की दी धमकी

महिला ने बताया कि उसके हसन और उमर नाम के दो बच्चे भी हैं। उन्हें भी मर्जी के खिलाफ मुस्लिम बना दिया गया है। अब उस पर भी लगातार धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।