Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एसएसजे की महिला खिलाड़ियों ने जालंधर में जीते कांस्य पदक

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की महिला बॉक्सिंग टीम ने पहली बार जालंधर में हो रही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी  में प्रतिभाग कर कांस्य पदक अपने नाम कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है।  विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी श्री लियाकत अली ने बताया कि  शोभा कोहली (45-48 भार वर्ग) में सोनीपत की सुनैना को 5-0 से पराजित किया।

कांस्य पदक जीता

सेमी फाइनल में एल पी यू की भारती से स्प्लिट निर्णय से पराजित होकर कांस्य पदक जीता। वहीं आरती धरियाल (54-57 भार वर्ग) ने मणिपुर की नीतू को 5-0 से पराजित किया व सेमी फाइनल में हिमाचल की मीनाक्षी से आर एस सी द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया।  साथ ही खेलो इंडिया के लिए विश्वविद्यालय की खिलाड़ी गायत्री कसन्याल (52-54 भार वर्ग), नेहा कसन्याल (63-66 भार वर्ग), शोभा कोहली (45-48 भार वर्ग), आरती धारियाल (54-57 भार वर्ग) का चयन हो गया है। सभी खिलाड़ी टीम के मैनेजर दिनेश पंत  टीम के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं ।

विद्यार्थियों के प्रदर्शन से खुशी जाहिर की

  एसएसजे की इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि हमारे इस पर्वतीय प्रदेश में खेल प्रतिभाएं छुपी हुई हैं। हमें उनको खोजकर तराशना है। ताकि वो राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन से खुशी जाहिर की।

Exit mobile version