Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 13 मार्च तक 13 जनपदों में आयोजित किए जाएंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो उत्तराखंड महिला आयोग की ओर से प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 13 मार्च तक ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का त्वरित समाधान और महिलाओं को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है।

Exit mobile version