Site icon Khabribox

उत्तराखंड: महिलाओं के हौसलों की उड़ान, रसोई में खाना बनाने वाले हाथों ने लगाएं खुब चौके- छक्के

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। पौड़ी जिले के बीरोखाल ब्लाक की फरसाड़ी न्याय पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता में महिलाओं ने खुब शानदार खेला।

महिलाओं में दिखा उत्साह

मिली जानकारी के अनुसार यहां न्याय पंचायत की कुंजेश्वर महादेव समिति है। यह समिति पिछले कई वर्षों से आसपास के गांवों के युवाओं की टीमों के बीच एक टूर्नामेंट आयोजित करवा रही है। लेकिन इस वर्ष गांवों में टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पुरुषों की टीम तक नहीं मिली। रोजगार के चलते युवाओं का बाहर शहरों में पलायन हो रहा है। जिसके बाद महिलाओं के बीच प्रतियोगिता कराने का विचार किया गया। समिति के सदस्यों ने गांव-गांव जाकर पर्चे बांटे कि इच्छुक महिलाएं टीम बनाकर टूर्नामेंट में भाग ले सकती हैं। जिसमें महिलाओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। देखते ही देखते आसपास के 32 गांवों की महिला टीमों ने टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जताई। इसमें महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन के साथ खुब चौके छक्के लगाएं।

सफल रहा टूर्नामेंट

इस संबंध में मुकेश रावत, उपाध्यक्ष, कुंजेश्वर महादेव समिति ने बताया कि महिलाओं का टूर्नामेंट कराया। यह पूरी तरह से सफल रहा। पहला टूर्नामेंट था, इसलिए नियमों में ढील दी गई। लेकिन अगले साल इसे और व्यापक स्तर पर कराया जाएगा। हमारी पहाड़ की बेटियों ने दिखाया कि उनमें बेशुमार प्रतिभा है। जरूरत सुविधाओं और ट्रेनिंग की है। ये मिल जाए तो वे कमाल कर सकती हैं।

Exit mobile version