Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क: जंगल सफारी के साथ यह वन्य जीव होते हैं आकर्षण के केंद्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में जंगल सफारी शुरू हो गई है।

जंगल सफारी शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जंगल सफारी 15 नवंबर से शुरू हो गई है। राजाजी टाइगर रिजर्व में देश-विदेश के पर्यटक विशेष रूप से एशियाई हाथियों और बाघों को देखने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां तेंदुआ, जंगली बिल्ली, हिमालयी काला भालू, स्लॉथ भालू, धारीदार लकड़बग्घा, सांभर, जंगली सुअर, चित्तीदार हिरण और बार्किंग हिरण समेत अनेक वन्य जीव बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व में चार प्रमुख रेंजों चिल्लावाली (30 किमी), हरिद्वार रानीपुर (24 किमी), मोतीचूर (22 किमी) और चीला रेंज (36 किमी) में जंगल सफारी संचालित की जाती है।

Exit mobile version