Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रियल इंपैक्ट रैंकिंग-2025 जारी, उत्तरांचल विश्वविद्यालय को इस श्रेणी में मिला भारत में प्रथम व विश्व में दूसरा स्थान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रियल इंपैक्ट रैंकिंग-2025 जारी हुई । जिसमें उत्तरांचल विश्वविद्यालय को सशक्तिकरण आधारित प्रबंधन और लागत-लाभ प्रबंध की श्रेणी में भारत में प्रथम व विश्व में दूसरा स्थान मिला है।

कहा- मील का पत्थर साबित होगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वास्तविक प्रभाव वाले विश्व विश्वविद्यालय (डब्ल्यूयूआरआई) रैंकिंग एक वैश्विक रैंकिंग प्रणाली है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन उनके वास्तविक प्रभाव और समाज में योगदान के आधार पर करती है। जिसमें उत्तरांचल विश्वविद्यालय को सशक्तिकरण आधारित प्रबंधन और लागत-लाभ प्रबंध की श्रेणी में भारत में प्रथम व विश्व में दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा फडिंग फॉर सस्टेनेबिलिटी श्रेणी में विश्व स्तर पर विवि को आठवां स्थान मिला है। साथ ही विवि ने विश्व की टॉप इनोवेटिव यूनिवर्सिटी की सूची में 101-150 के समग्र बैंड में पहली जगह बनाई है।

Exit mobile version