Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2026: शंघाई में चमके उत्तराखंड के लाल, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक, सीएम ने दी बधाई

उत्तराखंड: वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2026: शंघाई में चमके उत्तराखंड के लाल, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक, सीएम ने दी बधाई

​उत्तराखंड: चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर, 2026 तक 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराते हुए रजत पदक जीता है।

जीते रजत पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वैश्विक प्रतियोगिता में उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने ‘रिटेल सेल्स’ तथा देहरादून के पार्थ वोहरा ने ‘इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी’ विधा में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल के सबसे बड़े वैश्विक मंच पर उत्तराखंड के युवाओं का पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव की बात है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

शंघाई में आयोजित इस महाकुंभ में दुनिया भर के लगभग 1,400 प्रतिभागियों ने 64 विभिन्न कौशलों  में हिस्सा लिया। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 8 रजत पदक और 20 मेडलियंस फॉर एक्सीलेंस जीतकर वैश्विक रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल किया। यह वर्ल्डस्किल्स के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

Exit mobile version