Site icon Khabribox

उत्तराखंड: लेखिका रूपाली वशिष्ठ हुई सम्मानित, मिला ‘भारत विभूषण’, ‘लाखामंडल’ पुस्तक के लिए मिली बड़ी उपलब्धि

उत्तराखंड: उत्तराखंड की बेटी और बहुमुखी प्रतिभा की धनी रूपाली वशिष्ठ ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। जोगीवाला निवासी पीएचडी स्कॉलर और लेखिका रूपाली को सम्मानित किया गया है।

किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें उनकी चर्चित पुस्तक ‘लाखामंडल’ के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत विभूषण राष्ट्रीय सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 27 मार्च को नई दिल्ली में नीति आयोग और डिजिटल इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘नेशनल लीडरशिप कॉन्फ्रेंस एवं समिट’ में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार देश के विकास और कला-साहित्य में उत्कृष्ट नेतृत्व करने वाली विभूतियों को दिया जाता है। रूपाली की इस बड़ी उपलब्धि पर शिक्षाविदों, साहित्यकारों और स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है

​मिला है यह सम्मान

​रूपाली वशिष्ठ न केवल साहित्य बल्कि ग्लैमर और समाज सेवा के क्षेत्र में भी एक जाना-माना नाम है।  उनकी पुस्तक ‘लाखामंडल’ को इससे पूर्व ‘देवभूमि राष्ट्रीय रत्न सम्मान’ भी मिल चुका है। वह ‘मिसेज उत्तराखंड’ और ‘मिसेज इंडिया’ का खिताब भी जीत चुकी हैं। वर्तमान में वह इंडियन ह्यूमन राइट्स की जिला अध्यक्ष के रूप में सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं

Exit mobile version