Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित: 19 अप्रैल को खरसाली से विदा होंगी मां यमुना

उत्तराखंड:  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह शुरू होने वाली है। वहीं आज चारधाम यात्रा के प्रथम धाम, श्री यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गई है।

तिथि की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार को यमुना जयंती के पावन अवसर पर तीर्थपुरोहितों ने पंचांग गणना के बाद घोषणा की कि अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सुबह 8:45 बजे (मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी)।

रहें मौजूद

​यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि परंपरा के अनुसार, मां यमुना के भाई शनि समेश्वर देवता की डोली भी उन्हें विदा करने और धाम तक छोड़ने के लिए साथ जाएगी। रविवार, 19 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद कपाट खोले जाएंगे। इस महत्वपूर्ण घोषणा के दौरान मुख्य पुजारी पंकज उनियाल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version